चलती कैब में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Spread the love

चलती कैब में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

कोलसेवाड़ी पुलिस ने नवी मुंबई के ऐरोली से आरोपी को दबोचा

आकीब शेख

कल्याण – चलती कैब में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाले कैब ड्राइवर को कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दो से तीन दिन पहले रात के समय नवी मुंबई से कल्याण आ रही पीड़ित महिला के साथ ड्राइवर ने छेड़खानी की थी। महिला के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बीच रास्ते में उसे छोड़कर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक कल्याण की रहने वाली एक महिला नवी मुंबई के कारपोरेट सेक्टर में नौकरी करती है। रात के समय कंपनी से निकलने के बाद कल्याण आने के लिए महिला ने एक कैब बुक की। नवी मुंबई से कल्याण आते वक्त ड्राइवर ने चलती कैब में महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो, ड्राइवर ने कल्याण के सूचक नाका इलाके में महिला को गाड़ी से उतार दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार तकनीकी जांच करने के बाद कोलसेवाड़ी पुलिस की टीम ने कैब चालक राकेश जयसवाल को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने हरकत में आते हुए कैब चालक को दबोच लिया, लेकिन इस घटना से रात-ब-रात यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon