गणपति विसर्जन के बाद जुहू पर स्वछता अभियान में अमृता फडणवीस के लुक की चर्चा

Spread the love

गणपति विसर्जन के बाद जुहू पर स्वछता अभियान में अमृता फडणवीस के लुक की चर्चा

पिछले साल की भांति इस साल भी समुद्र किनारे की सफाई में मिसेस उपमुख्यमंत्री ने लिया हिस्सा, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुचे

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस ने मुंबई के जुहू चौपाटी पर सफाई अभियान चलाया है। गुरुवार को मुंबई में विसर्जन समारोह आयोजित किया गया, ऐसे में कई सार्वजनिक गणेश उत्सव की मूर्तियाँ और घरेलू गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आँखों के साथ प्यारे बप्पा को विदाई दी। जुहू चौपाटी, गिरगांव चौपाटी पर बड़े पैमाने पर गणेश विसर्जन किया जाता है। इस स्थान पर निर्माल्य, अन्य प्रकार का कचरा जमा होता है। इसे साफ करने का काम अमृता फड़णवीस और अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किया गया।

अमृता फड़नवीस ने ट्रैक सूट, दस्ताने और चश्मा पहना था, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। अमृता फड़नवीस ने अन्य स्वयंसेवकों के साथ जुहू चौपाटी पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मजूद रहे। अमृता फड़नवीस की स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने की तस्वीरें सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गणपति बप्पा महाराष्ट्र के आराध्य हैं,दस दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सागर स्थित बंगले पर भी गणपति की स्थापना की गई। अमृता फड़णवीस और दिविजा फड़नवीस की आरती करती तस्वीरें भी चर्चा में रहीं। फिर अनंत चतुर्दशी के दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अमृता फड़नवीस ने सागर बंगले में भगवान गणेश की आरती की और फिर भगवान गणराया को विदाई दी। अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन अमृता फड़नवीस ने जुहू चौपाटी पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अमृता फड़णवीस ने पिछले साल स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया था।

गणेश उत्सव के दौरान पुणे के कोथरुड में भी अमृता फड़नवीस मौजूद थीं। एक्ट्रेस दीपाली सैयद और अमृता फड़नवीस की एक साथ की तस्वीरें और उसमें उनका लुक काफी चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon