एकबार फिर हुईं नाबालिग की इज्जत तार – तार 

Spread the love

एकबार फिर हुईं नाबालिग की इज्जत तार – तार 

माँ के सामने चाकू की नोक पर 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक बलात्कार। राकांपा ने ट्विटकर सरकार को चेताया 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई के मुलुंड इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।आरोपीयों ने पीड़ित बच्ची की मां को चाकू से डरा-धमकाकर उसकी आँखों के सामने यह घिनौना काम किया है। इस मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राकांपा ने यह भी कहा है कि अपराधियों को मुंबई पुलिस का डर नहीं है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

एक्स’ (ट्विटर) पर लिखे एक पोस्ट में राकांपा ने कहा है कि सबसे सुरक्षित शहर कहे जाने वाले मुंबई शहर में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। कुछ दिनों पहले एक 14 साल की मंदबुद्धि लड़की के साथ चलती टैक्सी में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना से ताज़ा रहते ही आज मुलुंड में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू से डराकर और उसकी माँ को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार किया गया।

राज्य के गृह विभाग को मुंबई पुलिस के साथ मिलकर पूरी घटना की गहन जांच करनी चाहिए और इसमें दोषी पाए गए बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और तदनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, राकांपा ने मांग करते हुए कहा है।

राकांपा ने पोस्ट में आगे कहा कि मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य गृह विभाग द्वारा निर्भया स्क्वाड का गठन किया गया है। हालाँकि इसके बावजूद अगर ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ हो रही हैं, तो यह मुंबई सहित राज्य के पुलिस विभाग की विफलता है। अपराधियों को मुंबई पुलिस का कोई डर नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस को तत्काल इसकी समीक्षा करनी चाहिए और महिला सुरक्षा की दिशा में उचित कदम उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon