काला जादू और पारिवारिक सुख शांति के नाम पर महिला से कई साल तक हुआ बलात्कार

Spread the love

काला जादू और पारिवारिक सुख शांति के नाम पर महिला से कई साल तक हुआ बलात्कार

ठाणे और पालघर से कुल पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी पीड़िता के पति के दोस्त 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे – जिले में 35 वर्षीय एक महिला के घर में वस्तु दोष और बुरी ताकतों को दुऱ करने के लिए काला जादू करने के बहाने उससे कई बार बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को ठाणे और पालघर से गिरफ्तार किया गया है। जाँच अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी साझा की।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांचो लोग पीड़ित महिला के पती के दोस्त हैं, और उन्होंने महिला से कहा था कि आपके पती पर काला जादू किया गया गया है उसे खत्म करने के लिए कुछ अनुष्ठान करने होंगे।

इसके बाद आरोपी साल 2018 से लगातार उसके घर आते रहे और महिला के अकेले होने पर अनुष्ठान करने का नाटक करते थे। आरोपी पीड़िता को पंचामृत पिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करते थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के पती की स्थिर सरकारी नौकरी और सुख – शांति के लिए अनुष्ठान करने के नाम पर पीड़िता से सोना और पैसा भी ऐठा।

पुलिस ने बताया की 2019 में पीड़िता के साथ ठाणे के येऊर जंगल में बलात्कार किया गया। इसके बाद आरोपी के कांदिवली स्थित मठ और लोनावला के एक रिसोर्ट में उससे बलात्कार हुआ। आरोपियों ने पीड़ित महिला से 2.10 हजार की नकदी के अलावा सोना भी ठगा।

पीड़िता ठाणे जिले के आदिवासी बाहुल तलासरी इलाके की रहने वाली है, जिसकी 11 सितम्बर को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस के दल ने रविंद्र भाटे, दिलीप गायकवाड़, गौरव सालवी, महेंद्र कुमावत और गणेश कदम को गिरफ्तार कर लिया। तलासरी पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय मुतादक ने कहा कि हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि आरोपियों ने इस तरह का कृत्य और कितनों के साथ किया है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि पांचो आरोपीयों के खिलाफ भादंसं की धाराओं 376, 376-2-एन और 420 के तहत आरोप दर्ज किये गये हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य मानव बली और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथा एवं काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon