ताड़ी पीते समय हुए मामूली विवाद में युवक की हत्या। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साकीनाका पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार 

Spread the love

ताड़ी पीते समय हुए मामूली विवाद में युवक की हत्या। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साकीनाका पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – साकीनाका में ताड़ी पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक के सिर पर ताड़ी की बोतल दे मारी, जिसके बाद प्रारंभिक जांच में पता चला कि टूटी हुई बोतल मृतक के पेट में घोंप कर हत्या कर दी गई। साकीनाका पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान खुर्शीद उर्फ रिजवान शेख – 36 के रूप में हुई है, वह कुर्ला पश्चिम के जरीमारी इलाके का रहने वाला था। उक्त घटना काजूपाड़ा के ज्योति ताड़ी-माडी सेंटर पर घटित हुईं।

इस मामले में साकीनाका पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज की मदद से आरोपी शेर अली शेख – 40 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे के जानने वाले थे और दोनों ताड़ी-माडी सेंटर पर बैठकर ताड़ी पी रहे थे। तभी दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी शेर अली – मृतक खुर्शीद को गाली देने लगा। गुस्से में उसने सीधे ताड़ी की बोतल उठाई और खुर्शीद के सिर पर दे मारी। तभी बोतल टूट गयी और आरोपी शेर अली ने खुर्शीद के पेट में टूटी बोतल घोंप कर उसकी हत्या कर दी।

घायल खुर्शीद को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई थी। शाह आलम शेख की शिकायत पर साकीनाका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी शेर अली की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon