सुधीर मोरे आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, बेटे ने लगाया महिला वकील पर प्रताड़ित करने का आरोप. जाँच में जुटी कुर्ला रेलवे पुलिस 

Spread the love

सुधीर मोरे आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, बेटे ने लगाया महिला वकील पर प्रताड़ित करने का आरोप. जाँच में जुटी कुर्ला रेलवे पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – शिवसेना ठाकरे गुट पार्टी के रत्नागिरी जिला संपर्क प्रमुख और पूर्व पार्षद सुधीर सयाजी मोरे का छत – विच्छत शव गुरुवार 31 अगस्त को घाटकोपर और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला था। रेलवे पुलिस ने प्रथम दृश्या इसे आत्महत्या का मामला मानकर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। इस संबंध में कुर्ला रेलवे पुलिस ने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता नीलिमा चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुधीर मोरे आत्महत्या मामले में बेटे ने नीलिमा चव्हाण पर सुधीर मोरे को परेशान करने का आरोप लगाया है।

31 अगस्त की रात को मोरे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, गुरुवार को एक कॉल आने के बाद मोरे ने अपने सुरक्षा गार्ड को बताया था कि वह निजी काम से बाहर जा रहे हैं। इसके बाद मोरे बिना कार लिए रिक्शा से निकल गये। तत्पश्चात मोरे ने घाटकोपर और विद्याविहार के बीच ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

इस बीच लड़के ने कुर्ला रेलवे पुलिस स्टेशन में नीलिमा चव्हाण के खिलाफ सुधीर मोरे को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद रेलवे पुलिस विक्रोली स्थित नीलिमा चव्हाण के घर गई तब पता चला कि नीलिमा चव्हाण ने घर बदल लिया है।

इस बारे में मिडिया से बात करते हुए रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हमने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, इसमें मोरे अपनी मौत से पहले किसी से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हम नीलिमा चव्हाण के घर भी गए. हालाँकि, उन्होंने अपना घर बदल लिया है। हम आधिकारिक तौर पर चव्हाण को पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon