एक ही दिन में दो महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की घटनाएं

Spread the love

एक ही दिन में दो महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की घटनाएं

दोनों घटनाओं में महज 10 मिनट का अंतर

बढ़ती स्नैचिंग की वारदातों से महिलाओं में दहशत

आकीब शेख

कल्याण – शहर में लगातार हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं में दहशत का माहौल है। महिलाएं घर से अकेले निकलने में डर रही हैं। खासतौर पर मार्निंग वाक और मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाली वृद्ध महिलाएं ज्यादा भयभीत हैं। उनके इस डर को दूर करने के लिए कल्याण पुलिस ने अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किया है, जिसके कारण चैन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चैन स्नेचिंग की दो ताजा घटनाओं में स्नेचरों ने महज 10 मिनट के अंदर दो महिलाओं को निशाना बनाया है, जिसमें एक महिला मार्निंग वाक कर रही थी, और दूसरी महिला बच्चे को स्कूल छोड़कर घर वापस आ रही थी। शुकवार सुबह 6:50 मिनट पर पहली घटना सोनल धनावडे नामक महिला के साथ हुई। श्रीमती धनावडे वाणी विद्यालय में बच्चे को छोड़कर बेतुरकरपाड़ा अपने घर जा रही थी। रास्ते में छत्री बंगला के पास ग्रे-रंग की एक्सेस मोटरसाइकल पर सवार दो अज्ञात चैन स्नेचरों ने 45 हजार का मंगलसूत्र खींच लिया, और फरार हो गए। इस घटना के ठीक 10 मिनट बाद सुबह 7 बजे के करीब वही ग्रे-रंग की एक्सेस मोटरसाइकल सवार चैन स्नेचरों ने मार्निंग वाक कर रही शारदा इंगले नामक महिला को निशाना बनाया, और कालातलाव के पास से 66 हजार रुपए का चैन छीनकर फरार हो गए। दोनों घटनाएं कल्याण पश्चिम के महात्मा फुले पुलिस थाना क्षेत्र की है। कल्याण में लगातार चैन स्नेचिंग की घटनाओं में बढोत्तरी हो रही है, लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं पा रही। आज आलम यह है कि महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है, और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों घटनाओं की जांच महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के अलग-अलग अधिकारी कर रहे हैं। छत्री बंगला के पास हुई घटना की जांच स्वयं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने कर रहे हैं, और कालातलाव में हुई घटना की जांच में क्राइम पीआई प्रदीप पाटील लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon