दो पाकिस्तानी समुद्री मार्ग से मुंबई आएंगे और ताज होटल को बम से उड़ा देंगे… फर्जी फोन कॉल से पुलिस कंट्रोल रूम में मचा ह्ड़कंप 

Spread the love

दो पाकिस्तानी समुद्री मार्ग से मुंबई आएंगे और ताज होटल को बम से उड़ा देंगे… फर्जी फोन कॉल से पुलिस कंट्रोल रूम में मचा ह्ड़कंप 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई पुलिस को एक बार फिर धमकी भरे फोन कॉल आने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक गुमनाम फोन द्वारा यह जानकारी दी गई कि दो पाकिस्तानी युवक समुद्री मार्ग से मुंबई में दाखिल होंगे और शहर के ऐतिहासिक होटल ताज को उड़ा देंगे। पुलिस कंट्रोल रूम को उक्त कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस जाँच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले ने अपना नाम उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश सिंह बताया है।

फोन कॉल की जाँच में जुटी पुलिस को पता चला है कि धमकी भरा फोन करने वाले व्यक्ति का असली नाम जगदम्बा प्रसाद सिंह है, और वह उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का रहने वाल है। फिलहाल वह मुंबई स्थित संताक्रूज में रह रहा है।

मुंबई की शान कहे जाने वाले ताज होटल पर साल 2008 में आतंकवादी हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज पैलेस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, सीएसटि रेलवे स्टेशन, कामा हॉस्पिटल, नरिमन हाउस यहूदी कम्युनिटी सेंटर, मेट्रो सिनेमा, टाइम्स ऑफ़ इण्डिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर कॉलेज के पीछे एक लेन में 8 सिलसिलेवर हमले किय। इस आतंकी हमले में कुल 166 लोगों की मौत हो गई थीं और लगभग 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon