रिटायर्ड बुजुर्ग ने पत्नी पर किये 9 वार, खुद का गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश 

Spread the love

रिटायर्ड बुजुर्ग ने पत्नी पर किये 9 वार, खुद का गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश 

दोनों का निजी अस्पताल में ईलाज जारी, महिला की हालत नाजुक। समता नगर पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – मुंबई में निजी कंपनी के रिटायर्ड CEO – 79 ने अपनी बीमार पत्नी – 76 पर चाकू से 9 से 10 बार हमला किया, उसके बाद फिर अपना गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश भी की। आरोपी पति ने बताया कि वे बिस्तर पर पड़ी बीमार पत्नी की देखभाल करते-करते तंग आ चुके थे।

विष्णुकांत नरसीपा बालुर और उनकी पत्नी शकुंतला का अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार 25 अगस्त तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। मुंबई पुलिस ने रविवार 27 अगस्त को मामले का खुलासा किया।

लंबे वक्त से बीमारी के कारण विष्णुकांत तनाव में थे पुलिस ने बताया कि दंपति कांदिवली के ठाकुर विलेज स्थित मर्करी सोसायटी में थर्ड फ्लोर पर रहते हैं। उनका एक बेटा है, जो US में रहता है। शकुंतला लंबे वक्त से बीमार हैं। पति विष्णुकांत उनकी देखभाल करते थे।

विष्णुकांत की खुद की भी सेहत ठीक नहीं रहती। वो वॉकर लेकर चलते-फिरते हैं। बीमारी और बुढ़ापे के कारण विष्णुकांत तनाव में थे। पत्नी की सेवा करते-करते वो अपनी जिंदगी से परेशान थे।

घटना से एक दिन पहले विष्णुकांत ने पत्नी की देखभाल के लिए एक हाउस हेल्प को नौकरी पर रखा था। हाउस हेल्प गुरुवार 24 अगस्त को काम करने के बाद चली गई। अगले दिन काम पर आई और घर की बेल बजाई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने बिल्डिंग के गार्ड को बुलाया। गार्ड ने विष्णुकांत को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। हालांकि, घर का दरवाजा खुला हुआ था।

दोनों अंदर गए तो देखा कि शकुंतला खून से लथपथ पड़ी थी और विष्णुकांत भी घायल थे। हाउस हेल्प ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दंपति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मुंबई की समता नगर पुलिस ने बताया कि शकुंतला की हालत गंभीर है। दंपति के बेटे को घटना की जानकारी दी गई है, साथ ही आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ IPC की दारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद विष्णुकांत को गिरफ्तार करने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon