कल्याण पूर्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई

Spread the love

कल्याण पूर्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई

दीवारों पर कमल निशानी की पेंटिंग बना रहे थे कार्यकर्ता

मारपीट करने वाले शिंदे गुट लोग, भाजपा का आरोप

कल्याण – कल्याण-डोंबिवली में सत्तारूढ़ शिंदे गुट और भाजपा का आपसी विवाद बार-बार उभरकर सामने आ रहा है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार भाजपा के कार्यकर्ता दीवार पर कमल निशान बना रहे थे। उसी दौरान शिंदे गुट के 8 से 10 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर धुलाई की। इस घटना से बीजेपी पदाधिकारियों में आक्रोश छाया हुआ है। घटना कल्याण पूर्व के के चक्की नाका इलाके की है।जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान के आदेश पर बीजेपी के कार्यकर्ता जीतू, सचिन कुरने और रूपेश सालुंखे घरों की दीवारों पर कमल निशानी का चित्र बना रहे थे। तभी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हमला बोल दिया और तीनों की बुरी तरह पिटाई करदी। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मारपीट करने वाले कार्यकर्ता शिंदे गुट के थे। घटना की शिकायत लेकर मंडल अध्यक्ष संजय मोरे कार्यकर्ताओं के साथ कोलसेवाड़ी थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मोरे के साथ भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। दरअसल मामला राजनीतिक होने के कारण समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बावजूद इसके बीजेपी के कार्यकर्ता थाने में अड़े रहे।

इसके पहले भी हो चुका है राडा

ज्ञात हो कि इससे पहले भी डोंबिवली नंदू जोशी प्रकरण को लेकर शिंदे गुट और बीजेपी के बीच राजनीतिक गहमागहमी हुई थी। जिसमें शिंदे गुट मानपाड़ा के थानेदार को बचाने में लगा था। जबकि भाजपा उस थानेदार को हटाने की पीछे पड़ी थी। ऊपरी लेवल पर दोनों दलों के नेता चाहे मजबूत गठबंधन का दावा कर रहे हो, लेकिन कल्याण-डोंबिवली की इन घटनाओं से यह साबित होता है कि कल्याण लोकसभा में दोनों गुट के अंदर भीतरघात चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon