मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीमारी का हवाला देकर उन्हें पद से हटाने और अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने का चल रहा षड्यंन्त्र – विजय वडेट्टीवार 

Spread the love

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीमारी का हवाला देकर उन्हें पद से हटाने और अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने का चल रहा षड्यंन्त्र – विजय वडेट्टीवार 

नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष ने सरकार में मची गहमा – गहमी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : कांग्रेस नेता और विधानसभा में नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने आशंका जताई है कि एकनाथ शिंदे को उनकी बीमारी का हवाला देकर मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश की जा रही है। क्या यह एकनाथ शिंदे को हटाकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की साजिश तो नहीं? ऐसा सवाल उठाते हुए वडेट्टीवार ने भाजपा पर हमला बोला है।

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि संदेह की पूरी गुंजाइश है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्थायी स्वास्थ्य के आधार पर एडमिट कर स्वास्थ्य के आधार पर इस्तीफा लेकर अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है? क्योंकि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति बहुत कम रही। तेरह दिनों के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केवल दो बार विधान परिषद में गए, जबकि विधान सभा में केवल चार बार हाजिर रहे, वह भी महज एक से दो घंटे। यह उपस्थिति, उनकी भागीदारी, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से बचना, आराम करने के लिए बाहर जाना, स्वास्थ्य का ख्याल रखना संदिग्ध नजर आ रहा है।

विजय वडेट्टीवार ने यह भी कहकर निशाना साधा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं, महाराष्ट्र उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, इसलिए खुलासा स्पष्ट जरूर होना चाहिए। वह पुरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, किसी पार्टी के नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon