खौफ में मुंबई : पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी गई लोकल ट्रेनों में बम धमाकों की धमकी। जाँच में जुटी पुलिस 

Spread the love

खौफ में मुंबई : पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी गई लोकल ट्रेनों में बम धमाकों की धमकी। जाँच में जुटी पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई पुलिस को एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें एक शख्स ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन में बम धमाका होगा। यह फोन मुंबई पुलिस का कंट्रोल रूम को किया गया। फोन करने वाले शख्स ने दावा करते हुए कहा कि वह विलेपार्ले इलाके से बोल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन किया और कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में बम धमाके होने वाले हैं। मैं विलेपार्ले इलाके से बोल रहा हूं और फोन बंद कर दिया। मुंबई पुलिस की सभी यन्त्रणायें सक्रिय और चौकन्नी हो गई हैं और फोन की सही लोकेशन और फोन करने वाले अंजान शख्स की जांच चल रही है।

इस बीच एटीएस ने पुणे में बम विस्फोट करने की तैयारी कर रहे दो आतंकियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान मुहम्मद इमरान मुहम्मद यूसुफ खान और मुहम्मद यूसुफ मुहम्मद याकूब साकी के रूप में की गई है। दोनों को शरण देने वाले अब्दुल कादिर दस्तगीर पठान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इंजीनियर सिमाब काजी, जिसने दोनों आतंकवादियों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी, उसे भी रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon