हाथ में हथकड़ी लेकिन चेहरे पर लाज, शर्म नहीं

Spread the love

हाथ में हथकड़ी लेकिन चेहरे पर लाज, शर्म नहीं

छेड़खानी के आरोपी ने कैमरे के आगे दिखाया विक्ट्री साइन

कल्याण – हाथ में हथकड़ी लगने के बाद भी बेशर्म को लग रहा था कि वो चुनाव जीतकर आया है। इसलिए गिरफ्तारी के बाद पुलिस और मीडिया वालों के समक्ष दो उंगली से विक्ट्री साइन दिखाकर मुस्कुरा रहा था। अपनी करतूत पर उसे रत्तीभर मलाल तक नहीं था। दरअसल हम बात कर रहे हैं विशाल गवली नामक एक ऐसे अपराधी की जिसने बुधवार की शाम क्लासेस से आ रही एक नाबालिग युवती को सरेआम सड़क से खींचकर छेड़खानी की।

कोलसेवाड़ी पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम पीड़िता क्लासेस से घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में विशाल अभिमान गवली नामक युवक ने बीच सड़क से खींचते हुए कुछ दूर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित युवती किसी तरह इज्ज़त बचाकर वहां से भाग निकली और घर जाकर परिजनों को बताया। उसके बाद पीड़िता के पिता ने देर रात कोलसेवाड़ी थाने में शिकायत की। पुलिस फौरन एक्शन मोड़ में आई और महज चंद घंटों के भीतर ही हैवानियत करने वाले विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया कर्मियों को दिखाई विक्ट्री साइन

हैरानी की बात तो यह है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपी विशाल की आंखों में शर्म या लाज नहीं थी। उल्टा हाथों में हथकड़ी लगने के बाद भी वह मीडिया कर्मियों के कैमरे के आगे विक्ट्री साइन दिखाकर ऐसा दर्शा रहा था कि मानो उसने छेड़छाड़ नहीं बल्कि जंग जीतकर आया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon