झीलों की बुझी प्यास, फिर भी मुंबई प्यासी 

Spread the love

झीलों की बुझी प्यास, फिर भी मुंबई प्यासी 

पानी आपूर्ति कराने वाली सात झीलों का बढ़ा जलस्तर, विहार, तुलसी और तानसा झिलें हुईं ओवरफ्लो 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मुंबईवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली विहार और तानसा झिलें लबालब होकर ओवरफ्लो होने लगी हैं। विहार झील मंगलवार आधी रात को ओवरफ्लो होना शुरू हो गई, जबकि तानसा बुधवार की सुबह ओवरफ्लो होने लगी। इस बीच सभी सात बांधों में 58.93 फीसदी जल भंडारण हो चुका है।

मुंबईकरों को प्रतिदिन ऊर्ध्व वैतरणा, मोडकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झीलों से लाखों लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। मुंबई महानगर पालिका ने सभी सात झीलों में जल भंडारण की कमी और जून में भारी बारिश के कारण मुंबई में 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बांधों में पानी का भंडारण बढ़ने लगा है।

सात झीलों में से तुलसी झील 20 जुलाई को ओवरफ्लो होने लगी। इसके बाद 25 जुलाई की मध्य रात 12.48 बजे विहार और 26 जुलाई की सुबह 4.35 बजे तानसा झिलें ओवरफ्लो होने लगी। विहार बांध की पूर्ण जल संग्रहण क्षमता 80.12 मिलियन लीटर है, जबकि तानस की 128.63 मिलियन लीटर है। विहार में 27 हजार 698 मिलियन लीटर और तानसा में 1 लाख 44 हजार 946 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध हो गया है। लेकिन मुंबईकरों को अभी भी पानी कटौती से निजात पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon