हमारे देश की यही सच्चाई है कि हमारे ऊपर शासन करने वाले राजनेता अनपढ़ हैं। उनके पास कोई व्यू पॉइंट ही नहीं है, पढ़े-लिखे लोगों का नजरिया थोड़ा अलग होता है – काजोल देवगन 

Spread the love

हमारे देश की यही सच्चाई है कि हमारे ऊपर शासन करने वाले राजनेता अनपढ़ हैं। उनके पास कोई व्यू पॉइंट ही नहीं है, पढ़े-लिखे लोगों का नजरिया थोड़ा अलग होता है – काजोल देवगन 

अभिनेत्री के बयान पर शुरू हुईं सियासत, काजोल ने ट्वीट कर दी सफाई 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

 

मुंबई – फिल्म अभिनेत्री और फ़िल्म निर्माता काजोल देवगन के एक हालिया बयान पर विवाद हो गया है। काजोल ने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि इसे कुछ अनपढ़ राजनेता चला रहे हैं। काजोल ने कहा कि उन्हें ये बताते हुए कोई गुरेज नहीं है कि इस देश को चलाने वाले नेताओं के अंदर कोई विजन नहीं है।

इस स्टेटमेंट के बाद काजोल सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं, ट्रोलिंग बढ़ने पर एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सफाई पेश की। काजोल ने कहा कि उनका इरादा किसी नेता को नीचा दिखाने का नहीं था। काजोल ने कहा कि कुछ नेता ऐसे भी हैं जो देश को आगे बढ़ाने के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज द ट्रायल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि हमारे देश में बदलाव की रफ्तार काफी धीमी है।

हम आज भी अपने ट्रेडिशन में खोकर रह गए हैं। मुझे ये कहते हुए खेद है लेकिन यही सच्चाई है कि हमारे ऊपर शासन करने वाले राजनेता अनपढ़ हैं। उनके पास कोई व्यू पॉइंट ही नहीं है। पढ़े-लिखे लोगों का नजरिया थोड़ा अलग होता है। वे लोगों से अलग सोच सकते हैं। जब इंसान पढ़ा-लिखा नहीं होगा तो उसकी सोच सीमित ही रह जाएगी।

काजोल का ये स्टेटमेंट कुछ लोगों को रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स ने लिखा जो एक्ट्रेस खुद कॉलेज ड्रॉपआउट है, वो एजुकेशन की बात कर रही है। ट्रोलर्स ने कहा कि जिनका पति इतना बड़ा सेलिब्रिटी होने के बावजूद पान मसाला का एड कर रहा है, उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती।

काजोल को लेकर सैकड़ों ट्वीट सोशल मीडिया पर देखने को मिले। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तंबाकू और पान मसाला खाने से हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है, जबकि आपके पति इसका ऐड करते हैं। ट्रोलिंग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि काजोल को सफाई में एक ट्वीट करनी पड़ी।

काजोल ने ट्वीट में लिखा कि मैं सिर्फ शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने का नहीं था। इस देश में कई महान नेता है, जो रात दिन हमारी बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।

काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा के साथ सुर्खियों में हैं। वे इसी सीरीज में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। काजोल हाल में लस्ट स्टोरीज 2 में भी दिखाई दी थीं।इस सीरीज में काजोल एक लॉयर का रोल प्ले कर रही हैं। सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज अमेरिकी सीरीज ‘द गुड वाइफ’ की हिंदी रीमेक है। द ट्रायल 14 जुलाई को OTT प्लेटफार्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon