मुंबई में मानसून की दस्तक, शुरू हो गई सियासी खटपट

Spread the love

मुंबई में मानसून की दस्तक, शुरू हो गई सियासी खटपट

सरकारी वादों की पोल खोलते हुए, विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलजमाव को लेकर आदित्य ठाकरे ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – शनिवार को हुई मानसून की पहली ही दस्तक से मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में भारी मात्रा में जलजमाव देखने को मिला। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस बारे में सवाल पूछा, जिसके जवाब में एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वागत है कि बारिश हुई है, शिकायत क्यों करते हो कि पानी जमा हो गया है। इस बयान पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कड़ी आलोचना की है।

शिवसेना भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह बयान बेशर्मी और अक्षमतापूर्ण है। भ्रष्टाचार का अगर कोई चेहरा है तो वह है खोखा सरकार। सभी पार्टियों के पूर्व महापौर और पार्षदों ने अपने – अपने वार्डों में काम किया है, लेकिन मुंबई के लोगों को कभी किसी ने यह जवाब नहीं दिया कि आप जलजमाव का स्वागत करिये, शिकायत क्यों करते हैं।

इसका मतलब तो यही है कि मुख्यमंत्री के काफिले के लिए ज़ब हाईवे पर अन्य वाहनों को रोक दिया जाएगा, तब मुख्यमंत्री कहेंगे कि भीड़ में फंसे हो, किस बात की शिकायत कर रहे हो? मेरा स्वागत करें। आदित्य ठाकरे ने कहा ‘मैंने मुंबई में इस तरह की बेशर्मी, अक्षमता और भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा।

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में पिछले एक साल से खोखा सरकार है। मुंबई महानगर पालिका पर सरकार की तानाशाही के दौरान विभिन्न ठेकों में बड़े घोटाले किये गये। मैंने सड़क घोटाला उठाया, जो घोटाले हुए उसके खिलाफ हम कोर्ट जा रहे है। आदित्य ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग जांच में दोषी पाए जायेंगे, उनकी गिरफ्तारी हमारी सरकार आने पर की जाएगी।

सड़कों के निर्माण में खड़ी खरीद में घोटाला, सेनेटरी पैड, स्ट्रीट फर्नीचर, सौंदर्यीकरण कार्यों में घोटाला किया गया है। शनिवार को मुंबई में बारिश हुई, मुंबईवासी हमेशा बारिश का स्वागत करते हैं। लेकिन पानी जमा होने और भीड़ में फंसकर मुंबईकरों ने ट्वीट किया। हालाँकि इतनी शिकायतों के बावजूद मुंबई महानगर पालिका के अधिकारी कहीं नज़र नहीं आए, आदित्य ठाकरे ने आलोचना करते हुए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon