पेल्हार पुलिस ने पकड़ा गांजा आरोपी, माल जप्त 

Spread the love

पेल्हार पुलिस ने पकड़ा गांजा आरोपी, माल जप्त 

अजहर शेख : संवाददाता 

वसई ; एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेल्हार पुलिस ने एक 40 वर्षीय शख्स को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उपरोक्त पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पेल्हार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नालासोपारा पूर्व के धानिवबाग तालाब स्थित 40 वर्षीय (निलेश शांताराम जाधव) को शख्स को पकड़ा, पुलिस ने जब उसकी जांच पड़ताल की तो उसके पास से 1000 ग्राम वजन गांजा पाया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांजा कीमत 25,000 रुपये आकी गयी है। जांच अधिकारी पीएसआई सनील पाटिल ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के ऊपर पेल्हार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की तहकीकात जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon