मुंबई लोकल में छात्रा के रेपिस्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

Spread the love

मुंबई लोकल में छात्रा के रेपिस्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

40 वर्षीय नावाजु करीम शेख वारदात से पहले भी अन्य पांच महिलाओं से प्लेटफार्म पर कर रहा था बदसलुकी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई की लोकल ट्रेन में रेप का शिकार हुईं छात्रा मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का एक वीडियो पुलिस ने जाहिर किया है। जिस दिन यह वाकया हुआ उस दिन आरोपी ने सीएसटीएम स्टेशन पर पांच अन्य महिला यात्रियों से छेड़खानी की थी। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है। सीसीटीवी में आरोपी नावाजु करीम शेख को लाल रंग की टी शर्ट में अश्लील इशारे करते हुए और एक महिला यात्री को सार्वजनिक रूप से धक्का देते हुए देखा जा सकता है।

रेप के आरोपी नावाजु शेख ने सीएसटीएम स्टेशन पर करीब पांच महिलाओं को निशाना बनाया है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। हालांकि, अभी तक किसी भी पीड़ित महिला ने शिकायत नहीं दर्ज करायी है। वीडियो में आरोपी महिलाओं को कोहनी मारता देखा जा सकता है। एक क्लिप में आरोपी ने एक महिला को अनुचित तरीके से छुआ भी है।

एक दूसरे क्लिप में आरोपी नवाज़ को दो महिला यात्रियों का रास्ता रोकते हुए भी देखा गया है। प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सभी घटनाएं कैद हो गई हैं, हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी महिला ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद के बीच एक छात्रा का उस समय यौन उत्पीड़न हुआ ज़ब वह ट्रेन से घर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नवाज़ ने छात्रा को निशाना बनाया और यौन उत्पीड़न किया ज़ब वह डिब्बे में अकेली थी। उन्होंने कहा कि छात्र की शिकायत के आधार पर सीएसटीएम रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक राज्य रेल पुलिस (जीआरपी) की कई टीमों ने इनपुट पर काम करने के अलावा सर्विलेंस कैमरों से फुटेज का विश्लेषण करना शुरू कर दिया। जिसके चलते आरोपी का पता लगाया और उसे बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon