एयर इंडिया की पालनहार बनी राधे माँ 

Spread the love

एयर इंडिया की पालनहार बनी राधे माँ 

फ्लाइट लेट हुईं तो यात्रियों ने मचाया बवाल, राधे माँ ने यात्रियों को समझाते हुए हुड़दंग करने से रोका

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – बिपरजॉय चक्रवाती तूफान की वजह से सोमवार 12 जून को मुंबई से कतर की राजधानी दोहा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI981 लेट हो गई। इससे गुस्साए पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर एअर इंडिया हाय हाय के नारे लगाने लगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राधे मां भी मौजूद थीं। उन्होंने पैसेंजर्स को समझाने के लिए एयरपोर्ट पर उपदेश दिया।

राधे मां ने कहा कि आप लोग नारेबाजी मत करिए। एअर इंडिया के कर्मचारी भी इंसान है, हर इंसान के अंदर भगवान हैं। संसार में सब कुछ ऊपर वाले की इच्छा से ही होता है। इंसान के बस में कुछ नहीं है। इसलिए हाय-हाय के नारे लगाना सही नहीं है।

इस दौरान एक पैसेंजर की राधे मां से बहस हो गई। दरअसल पैसेंजर ने राधे मां से कहा कि इसमें एअर इंडिया वालों की गलती है, उनकी वजह से हमें इंतजार करना पड़ रहा है। जवाब में राधे मां ने कहा कि अगर तुम सच्चाई का साथ दोगे तो जरूर जीतोगे, उसका नाम लो। इस पर भी पैसेंजर चुप नहीं हुआ तो राधे मां ने कहा शट योर माउथ।

बता दें कि मुंबई से दोहा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बिपरजॉय तूफान की वजह से 3 घंटे लेट हो गई थी। फ्लाइट को शाम 7:30 पर उड़ान भरना था, लेकिन वह रात 10:30 बजे टेक ऑफ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon