पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालात में सुधार। सोमवार शाम हिंदुजा अस्पताल से मिली छुट्टी

Spread the love

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालात में सुधार। सोमवार शाम हिंदुजा अस्पताल से मिली छुट्टी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी को 22 मई को तबीयत बिगड़ने पर हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ और मनोहर जोशी को सोमवार 12 जून को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मनोहर जोशी को शिवसेना के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। वे शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री हैं। हालांकि वह पिछलें कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। मनोहर जोशी को मस्तिष्क संबंधी बीमारी है। 22 मई को अस्वस्थ महसूस करने के बाद मनोहर जोशी को तुरंत हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आईसीयू में मनोहर जोशी का इलाज चल रहा था। शुरुआत में हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है और सोमवार की शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में बड़ा विभाजन हो गया था। चालीस विधायकों और कुछ सांसदों ने एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाया और भाजपा के साथ गठबंधन किया। कई वरिष्ठ नेता भी इस दौरान उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के साथ चले गए। हालांकि, मनोहर जोशी ने इस दौरान भी ठाकरे का साथ नहीं छोड़ा। अभी भी वह शिवसेना के ठाकरे गुट में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon