मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ऐलान, 2024 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जायेगा

Spread the love

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ऐलान, 2024 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जायेगा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया है कि नवी मुंबई में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन साल 2024 से शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उलवे में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के श्री वेंकटेश्वर स्वामी वारी मंदिर का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इस अवसर पर रेमंड समूह के सीएमडी गौतम हरी सिंघानिया भी मौजूद रहे।

बता दें कि रेमंड ही इस मंदिर के निर्माण कार्य का खर्चा उठा रहा है। इस मंदिर के निर्माण कार्य में अनुमानित 70 करोड़ रूपये का खर्च होगा। एयरपोर्ट के कार्य का एरियल इंस्पेक्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका काम जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। शिंदे और फडणवीस ने पहले एयरपोर्ट का एरियल सर्वें किया और बाद में टर्मिनल और रनवे का काम देखने पहुंचे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि काम बहुत तेजी से चल रहा है, और यह देश का अनोखा एयरपोर्ट होने वाला है। इसका निर्माण कार्य 2017 में शुरू किया गया था और 2024 में पूरा होने की उम्मीद है। इसका काम और तेजी से चलाने और इसके कार्य में आ रही दिक्कतों को दुऱ करने के लिए यह दौरा किया गया।

फडणवीस ने आगे कहा कि इसे एमटीएचएल, कोस्टल रोड, मेट्रो और अन्य यातायातों के साथ जोड़ दिया जायेगा। यह 9 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला मल्टीमॉडल एयरपोर्ट होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के लिए यह एयरपोर्ट एक तोहफ़े की तरह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon