महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

Spread the love

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, लेकिन कब होगा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तय करेंगे। फडणवीस ने कहा भाजपा और शिंदे सेना साथ मिलकर लड़ेंगे आगामी चुनाव

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी ही किया जाएगा, यह कब होगा इस बारे में फैसला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे।राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा आने वाले सभी चुनाव साथ लड़ेंगे। इस बारे में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा हुई थी। बता दें कि 4 जून की रात 2 बजे दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की थीं।

शिंदे सरकार जून 2022 में सत्ता में आई थी, इसके बाद नौ अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था। नियमों के अनुसार राज्य के मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। तब शिंदे या फडणवीस किसी ने भी नहीं बताया था कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा।

कांग्रेस नेता नाना पटोले और शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत की ओर से फडणवीस के दिल्ली दौरे की आलोचना पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि नाना पटोले की पार्टी में किसी प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए भी आलाकमान से अनुमति लेने की जरूरत पड़ती है। भाजपा एक नेशनल पार्टी है, ऐसे में अगर हम दिल्ली जाते हैं तो क्या परेशानी है।

वहीं औरंगाबाद में एक जुलूस के दौरान औरंगजेब की तस्वीर का प्रदर्शन करने पर फडणवीस ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon