प्रेमिका के सार्वजनिक जगह पर सेक्स से मना करने पर प्रेमी ने किया हत्या करने की कोशिश

प्रेमिका के सार्वजनिक जगह पर सेक्स से मना करने पर प्रेमी ने किया हत्या करने की कोशिश

बांद्रा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई के बांद्रा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉयफ्रेंड की सेक्स करने की मांग को गर्लफ्रेंड द्वारा नकारे जाने के बाद बॉयफ्रेंड ने महिला दोस्त की हत्या का प्रयास किया। बॉयफ्रेंड कथित तौर पर महिला साथी से पब्लिक प्लेस में सेक्स करना चाहता था, लेकिन लड़की के मना करने पर वह भड़क गया। जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने लड़की का गला दबाया और उसका सिर चट्टान पर दे मारा। पुलिस द्वारा शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि 28 वर्षीय आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में ईलाज जारी है और उसकी हालात अब स्थिर है। महिला के बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला बुधवार शाम का है ज़ब दोनों बांद्रा बैंडस्टैंड घूमने गये थे। आरोपी आकाश मुखर्जी कल्याण का रहने वाला है, और वह और उसकी महिला मित्र 28 कई वर्षों से साथ थे और एक ही कंपनी में साथ काम करते थे।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी ज अनुसार बुढ़वाऱ को दोनों लोकल ट्रेन द्वारा कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचे थे और शाम को बैंडस्टैंड जाने से पहलें गेटवे ऑफ़ इंडिया और गिरगाँव चौपाटी की भी सैर की। बैंडस्टैंड पहुँचने पर आकाश मुखर्जी ने महिला मित्र से अनुचित मांग की, और मना करने पर उसने महिला को जान से मारने का प्रयास किया।

जाँच अधिकारी के अनुसार आरोपी ने महिला को एक नाले में भी डूबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन महिला के शोर मचाने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर बांद्रा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon
%d bloggers like this: