महेश गायकवाड़ के स्वागत में बैंनरों से पटा कल्याण पूर्व, भावी विधायक, टाइगर अभी जिन्दा है जैसे स्लोगनों से स्वागत की तैयारी 

Spread the love

महेश गायकवाड़ के स्वागत में बैंनरों से पटा कल्याण पूर्व, भावी विधायक, टाइगर अभी जिन्दा है जैसे स्लोगनों से स्वागत की तैयारी 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण – पिछले दो दिनों से कल्याण पूर्व के शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ को ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, ऐसा उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। इसलिए महेश गायकवाड़ के समर्थकों ने कल्याण में महेश गायकवाड़ के स्वागत में बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं।

15 दिन पहले भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा की गई फायरिंग में शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज जुपिटर हॉस्पिटल में चल रहा है। महेश के समर्थकों ने यह सूचना फैला दी है कि डॉक्टर उन्हें दो दिनों में छुट्टी दे देंगे क्योंकि उनकी हालत अब ठीक है इसके चलते कल्याण पूर्व में महेश समर्थकों में खुशी का माहौल है। फायरिंग करने वाले भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को उल्हासनगर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत का आदेश देते हुए तलोजा जेल भेज दिया है।

महेश गायकवाड के स्वागत में लगे बैंनरों पर ‘गरीबांचा कैवारी’, भावी विधायक और ‘टाइगर अभी भी जिंदा है’ जैसे विशेषणों से नवाजा गया है। हालांकि कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, लेकिन शिवसेना और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी न करने की हिदायत दी है। नेताओं की ओर से कहा गया है कि कार्यकर्ताओं की तत्काल कार्रवाई के कारण ऐसी चीजें हो रही हैं। इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को विकास परियोजना का उद्घाटन करने कल्याण आये और उस समय कार्यक्रम स्थल पर शिवसेना या भाजपा का एक भी पदाधिकारी मौजूद नहीं था। अस्पताल प्रशासन ने महेश गायकवाड़ को तब तक डिस्चार्ज नहीं करने का फैसला किया है जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon