विधायक गणपत गायकवाड के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ता

Spread the love

विधायक गणपत गायकवाड के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ता

कल्याण पूर्व मंडल में पार्टी की संगठनात्मक बैठक

आकीब शेख

कल्याण – उल्हासनगर फायरिंग कांड के बाद भी कल्याण में भाजपाइयों ने विधायक गणपत गायकवाड का समर्थन किया है। बताया जाता है कि मंगलवार को कल्याण पूर्व मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें बूथ कमेटी आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही गोलीबारी कांड के आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड का समर्थन किया गया। इस विषय में भाजपा के कल्याण जिलाध्यक्ष नरेंद्र (नाना) सूर्यवंशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कल्याण पूर्व मंडल में बूथ कमेटी की बैठक हुई। चर्चा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक का समर्थन किया। वहीं जब मंडल अध्यक्ष संजय मोरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कृत्य का नहीं, लेकिन पार्टी को समर्थन है। मतलब साफ है कि गणपत गायकवाड भाजपा के विधायक है, इसलिए कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। हालांकि एक तरफ कार्यकर्ताओं ने गोलीकांड की निंदा की, लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए खुले तौर पर विधायक का समर्थन किया। बतादें कि जिस दिन उल्हासनगर के चोपड़ा कोर्ट में गणपत गायकवाड को पेश किया गया था, उस दिन भारी संख्या में कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर डटे रहे और नारेबाजी कर समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon