टेबल को धक्का लगने पर बार में फायरिंग, एक घायल

Spread the love

टेबल को धक्का लगने पर बार में फायरिंग, एक घायल

 

डोंबिवली पूर्व के सेवन स्टार होटल की घटना

मानपाड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कल्याण – मंगलवार देर रात डोंबिवली के एक होटल में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से खलबली मच गई है। फायरिंग की वजह केवल इतनी थी कि आरोपी के टेबल को धक्का लगा, जिसपर उसने अपने कमर से बंदूक निकाली और गोली चला दी। घटना डोंबिवली पूर्व के सेवन स्टार होटल की है। फायरिंग में विकास उर्फ राजा भंडारी (30) नामक युवक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में मानपाड़ा पुलिस ने अजय सिंह सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर आईपीसी की धारा 307 व अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी विकास उर्फ राजा भंडारी अपने दोस्तों के साथ सेवन स्टार होटल में शराब पी रहा था। उसके बगल वाले टेबल पर आरोपी अजय सिंह भी उसके दोस्तों के साथ शराब पीने बैठा था। इस दौरान टेबल को धक्का लगने से दोनों के बीच झगड़ा शुर हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने उसके पास मौजूद बंदूक से विकास पर गोली चला दी। घटना में विकास की जान तो बच गई, लेकिन गोली लगने से वह घायल हो गया है। घायल अवस्था में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का बयान लेने के बाद मानपाड़ा पुलिस थाने के इंचार्ज अशोक होनमाने की टीम ने अजय सिंह और उसके चार अज्ञात साथियों को दबोच लिया है। महज टेबल को धक्का लगने से मामूली कारण को लेकर की गई गोलीबारी की इस घटना ने शहर में सनसनी मचा दी है। डोंबिवली के एसीपी सुनील कुराडे के मुताबिक पकड़े गए पांचों आरोपी शातिर अपराधी है, जिनके कई सारे आपराधिक मामले थाने में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon