पुणे की फैक्ट्री में भीषण आग, 6 महिला मजदूरों की मौत, अन्य 7 मजदूर घायल। अवैध तरीके से चल रही फैक्ट्री में बर्थडे की फायर कैंडल बनाई जा रही थीं 

Spread the love

पुणे की फैक्ट्री में भीषण आग, 6 महिला मजदूरों की मौत, अन्य 7 मजदूर घायल। अवैध तरीके से चल रही फैक्ट्री में बर्थडे की फायर कैंडल बनाई जा रही थीं 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य के पुणे में स्थित पिंपरी चिंचवड में फायर कैंडल बनाने वाली एक फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग लग गई। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। मृतकों में सभी 6 महिलाएं हैं।

घायलों को पिंपरी चिंचवड के वाईसीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

आग इतनी भीषण थी कि मजदूरों को भागने तक का मौका तक नहीं मिला। वहीं आग बुझाने में दमकल की 6 गाड़ियां लगानी पड़ीं। यह फैक्ट्री देहुरोड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है। फैक्ट्री में बर्थडे पार्टी की फायर कैंडल बनाई जा रही थीं। यह भी जानकारी मिल रही हैं कि फैक्ट्री बिना लायसेंस के ही चलाई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon