मुंबई शहर भर में दिनभर हुईं छापेमारी के दौरान एक करोड़ रूपये से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा जब्त 

Spread the love

मुंबई शहर भर में दिनभर हुईं छापेमारी के दौरान एक करोड़ रूपये से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा जब्त 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन और मुंबई पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया अभियान, कुल 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने करोड़ों रुपये का गुटखा और पान मसाला जब्त कर इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन और मुंबई पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में उक्त कार्रवाई की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मुंबई में बड़ी मात्रा में गुटखा और पान मसाला की अवैध बिक्री की कई शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई पुलिस की मदद से मंगलवार को शहरभर में छापेमारी की।

जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवारा इलाके में ओशिवारा सुपारी स्टोर पर की गई कार्रवाई में 81 हजार 78 रुपये का पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया और जांच के लिए तीन नमूने भी इकट्ठा किये गए। दुकान के मालिक मोहम्मद अली इरशाद अहमद शेख को प्रतिबंधित पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बोरीवली पश्चिम में चामुंडा सर्कल के पास स्थित गिरिजा स्टोर और रोकडिया लेन में गोकुल पान शॉप के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 9 हजार 196 रुपये का गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया। इनमें से 12 नमूने जांच के लिए ले लिए गए। इन दोनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी तरह परेल एस. टी. डिपो के पास दुबे पान शॉप और दादर पश्चिम में बी.एस. रोड पर किरण पान बीड़ी शॉप पर कार्रवाई की गई। इन दुकानों से 9,142 रुपये मूल्य का गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया और 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इन दोनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मुलुंड पश्चिम में महाकाली पान शॉप, साईं पान शॉप, शिव पान भंडार, साची पान शॉप, रानू उपाध्याय पान बीड़ी शॉप और राजेश जेठालाल हैंडक्राट पर भी छापेमारी की गई। इन दुकानों से जांच के लिए 28 नमूने लिए गए। 8 हजार 4 रुपए का गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू भी जब्त किया गया। साथ ही सभी छह दुकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon