मवीआ कार्यकाल के दौरान जिस ब्रिस्क इंडिया कंपनी पर भाजपा ने आरोप लगाया, अब भाजपा सरकार में उसी कंपनी को ठेका क्यों – रोहित पवार 

Spread the love

मवीआ कार्यकाल के दौरान जिस ब्रिस्क इंडिया कंपनी पर भाजपा ने आरोप लगाया, अब भाजपा सरकार में उसी कंपनी को ठेका क्यों – रोहित पवार 

हसन मुश्रीफ के दामाद की कंपनी को ठेका देने पर भड़की राकांपा। शरद पवार गुट के विधायक और महिला प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार और राकांपा महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने भाजपा पर ब्रिस्क इंडिया कंपनी को समाज कल्याण विभाग के तहत आने वाले छात्रावास और आवासीय विद्यालयों में भोजन उपलब्ध कराने का ठेका दिए जाने के मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला है। महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान काळात ब्रिस्क इंडिया कंपनी के मुद्देपर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता अब चुप क्यों हैं? ऐसा सवाल उठाते हुए रोहित पवार और रोहिणी खडसे ने भाजपा पर निशाना साधा है।

रोहित पवार ने कहा कि ब्रिक्स इंडिया कंपनी अजित पवार गुट के नेता हसन मुश्रीफ के दामाद की बेनामी कंपनी है और इस कंपनी को बिना किसी अनुभव के अवैध रूप से अप्पासाहेब नलावडे चीनी मिल चलाने की अनुमति दी गई थी। इसी कंपनी पर माविया सरकार के दौरान भाजपा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए गए थे। भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये और कोल्हापुर दौरे के दौरान जमकर इस मुद्दे को उठाया और आज उसी कंपनी को समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों और आवासीय स्कूलों में छात्रों को भोजन आपूर्ति करने का ठेका दिया गया है। राजनीतिक फायदे के लिए झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने के लिए क्या भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने भी इस मुद्दे पर भाजपा पर सवाल दागे हैं। रोहिणी खडसे ने कहा कि ब्रिक्स इंडिया कंपनी|जिस पर भाजपा ने सिर्फ इसलिए आरोप लगाया था और उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया था, क्योंकि उसका संबंध विपक्षी दल के नेता से था, अब उस नेता की भूमिका बदलने के तुरंत बाद कॉन्ट्रैक्ट देकर उसे मंजूरी दे दी गई? तो उन आरोपों का क्या हुआ? उस जाँच का क्या हुआ तो उस वक्त शुरू की गई थी? किसी भी मुद्दे पर हंगामा करने वाले भाजपा नेता अब चुप क्यों है? भाजपा इस कंपनी का पक्ष क्यों ले रही है? रोहिणी खडसे ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता को इण सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि भाजपा की यह खतरनाक प्रवृत्ति राज्य में जड़ें जमा चुकी है कि पहले विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाओ और जब वही नेता भाजपा में आ जाये तो उसकी सभी गलतियों को माफ कर दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon