बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में हुआ 400 करोड़ रूपये की बर्बादी 

Spread the love

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में हुआ 400 करोड़ रूपये की बर्बादी 

23 सितम्बर को नागपुर में आई बाढ़ से बैंक के स्ट्रांग रूम में घुसा बाढ़ का पानी। आरबीआई और बैंक ने शुरू की जाँच 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – नागपुर शहर में आयी बाढ़ के चलते एक बैंक के स्ट्रांग रूम तक पानी पहुंच गया जिससे बैंक में रखे लगभग 400 करोड़ रूपये बर्बाद हों गये हैं। फिलहाल इस मामले में जाँच शुरू कर दी गई है और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानी आरबीआई को इससे अवगत करा दिया गया है। 23 सितम्बर को नाग नदी में बाढ़ के चलते बाढ़ का पानी बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया था।

यह मामला नागपुर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के सिताबर्डी ब्रांच का जहां बाढ़ का पानी घुसने से करोड़ों रूपये के नोट बर्बाद हों गये। एक वीडियो के अनुसार साफ देखा जा सकता है की बाढ़ का पानी बैंक के स्ट्रांग रूम की ओर बढ़ रहा है और सुरक्षा में खड़े गार्ड असहाय होकर देख रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कम से कम 400 करोड़ रूपये के नोट तबाह हों गये हैं।

खबर है कि पानी निकालने में पुरे एकदिन का समय लगा, जिसमें मनपा अधिकारीयों के साथ बैंक कर्मचारियों ने जी तोड़ मेहनत की |इस घटना की जानकारी तत्काल आरबीआई को दे दी गई थी और निरिक्षण के लिए टीम को भी भेजा गया था, जो नोटों से भरे बक्सों को अपने साथ ले गये थे।

रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि आरबीआई ने नोटों को तुरंत बदल दिया था।

इधर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने स्ट्रांग रूम में बाढ़ का पानी घुसने की जाँच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि छह दशकों में यह पहली बार है ज़ब यहां बैंक भवन डूब गया। नाग नदी से कोई खतरा नहीं होने की वजह से बैंक उसी चेस्ट का इस्तेमाल करना जारी रखेगा। बाढ़ की वजह से बैंक के कामकाज पर असर नहीं पड़ा है, क्योंकि बैकअप प्लान को तुरंत अमल में लाया गया था। अब स्थिति सामान्य है।

उन्होंने बताया कि बैंक का रेनोवेशन किया जा सकता है, साथ ही बाढ़ से सुरक्षा के लिहाज पर भी योजना बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon