पत्नी के साथ पति ने की खतरनाक हरकत

Spread the love

पत्नी के साथ पति ने की खतरनाक हरकत

फांसी देकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश

आठ महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण के मलंग रोड, पिसवाली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आठ माह पहले विवाह करने वाली विवाहिता को उसके पति ने जान से मारने की कोशिश की। स्टूल उठाने को कहा तो क्रूर पति ने उसके साथ ये खौफनाक काम किया। जानकारी के मुताबिक आठ महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। विवाहित युवती का पति कोई काम नहीं करता है। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी गुस्से में आकर पति ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। मानपाड़ा पुलिस ने संदिग्ध आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना के बाद फरार हुए पति की तलाश कर रही है।

बतादें कि दोनों पति-पत्नी कल्याण पूर्व के मलंग रोड इलाके में एक सोसायटी की पहली मंजिल पर रहते हैं। आरोपी पति बेरोजगार है। दोनों जलगांव के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को दोनों पति-पत्नी गांव गए थे। तभी विवाहिता की गर्दन पर घाव दिखा तो उसके मामा ने पूछताछ की। लड़की ने जो सच बताया उसे सुनकर मामा के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के मुताबिक 16 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे वह घर में काम कर रही थी। उसने अपने पति से कहा कि घर की सफाई करनी है तो लोहे का स्टूल उठाकर गैलरी में रख देना। इसी बात को लेकर उसका पति उसे पीटने लगा। “तू हमेशा मुझे काम करने के लिए कहती है, कुछ न कुछ बोलती रहती है, आज तेरी आवाज़ हमेशा के लिए बंद करदूंगा”। यह सब गुस्से में बोलते हुए पत्नी को फांसी देकर मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह युवती ने अपनी जान बचाई। जब लड़की ने आपबीती सुनाई तो हैरान मामा उसे सीधे जलगांव के पुलिस स्टेशन ले गया। जलगांव पुलिस ने उस स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी जहां घटना हुई थी। इसके बाद विवाहिता और उसके मानपाड़ा थाने पहुंचे। उनकी शिकायत के आधार पर, मानपाड़ा पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी गणेश भुवड मामले की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध आरोपी जलगांव भाग गया है। मानपाड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम नियुक्त की है। पुलिस ने बताया कि वे जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon