एक ही दिन पड़ रहे अनंत चतुर्दशी और ईद ए मिलाद पर राज्य सरकार का बड़ा फैसला
गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन सार्वजानिक अवकाश घोषित, मुस्लिम नेताओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – उत्सवों को सुविधाजनक बनाने और धार्मिक जुलुसों के कुशल प्रबंधn के लिए राज्य सरकार ने 29 सितम्बर यानी शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है ज़ब अनंत चतुर्दशी और ईद ए मिलाद दोनों एक ही दिन 28 सितम्बर को पड़ रहे हैं। यह घोषणा तब की गई ज़ब एक प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संगठन अखिल भारतीय खिलाफत समिती ने मुख्यमंत्री एकनाथ शी डे से संपर्क किया।
इसके बाद राज्य सरकार ने मुस्लिम नेताओं मे अनुरोध पर 29 सितम्बर को ईद ए मिलाद की छुट्टी की घोषणा की है। इस साल अनंत चतुर्दशी और 10 दिन के गणपति उत्सव का अंतिम दिन 28 सितम्बर को है और इसी दिन पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार ईद ए मिलाद भी है।
एक बयान के अनुसार अनंत चतुर्दशी और ईद ए मिलाद के अवसर पर मुंबई समेत अन्य स्थानों पर जुलुस निकाला जाता है और इसके मद्देनजर आल इंडिया खिलाफत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कोई रास्ता निकालने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया है कि 29 सितम्बर शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा की जाये ताकि पुलिस विभाग दोनों दिन यानी 28 और 29 सितम्बर के जुलुस के लिए बंदोबस्त कर सके। इसी के चलते राज्य सरकार ने शुक्रवार को भी सरकारी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस घोषणा के बाद राज्य में गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश के बाद सप्ताहान्त होगा और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की छुट्टी होगी।