खड़कपाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड अपराधी

Spread the love

खड़कपाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड अपराधी

अभियुक्त पर 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज

आकीब शेख

कल्याण – जबरी चोरी, वाहन चोरी, लूटपाट, धोखाधड़ी और पुलिस पर हमला करना जैसे संगीन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक शातिर अपराधी को कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आपे दारी जाफरी उर्फ अफरीदी पकड़े गए अपराधी का नाम है, जो कल्याण से सटे अंबिवली का निवासी है। पुलिस के अनुसार ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में जाफरी पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और 10 मामलों में वह वांटेड है। पुलिस ने यह भी बताया कि केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि तमिलनाडु पुलिस को भी एक केस के सिलसिले में जाफरी की तलाश है। कल्याण के एसीपी कल्याणजी घेटे ने बताया कि अभियुक्त के आंबिवाली में छुपे होने की गुप्त जानकारी खड़कपाड़ा पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर खड़कपाड़ा थाना के इंचार्ज सरजेराव पाटील के आदेश पर सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल गायकवाड एवं डीबी टीम ने आंबिवली के मंगलनगर में जाल बिछाकर बड़ी चालाकी से आपे दारी जाफरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल और चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले आंबिवली में मुंबई पुलिस पर पथराव किया गया था, उसे घटना में आपे दारी जाफरी भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon