दंपत्ति ने लगाया एक व्यक्ति को 22 लाख का चूना

Spread the love

दंपत्ति ने लगाया एक व्यक्ति को 22 लाख का चूना

पैसे लेकर फ्लैट का रजिस्ट्रेशन करने से मुकरे

आकीब शेख

कल्याण – मुंबई साकीनाका के रहने वाले जायसवाल दंपत्ति ने फ्लैट देने के नाम पर एक व्यक्ति को 22 लाख रुपए का चूना लगाया है। घटना कल्याण के कोलसेवाडी थाना क्षेत्र की है। गंगा पार्क सोसायटी हाजी मलंग रोड कल्याण पूर्व के रहने वाले शैलेश सुखदेव तायडे ने साकीनाका मुंबई निवासी महेश बाबूलाल जायसवाल और उनकी पत्नी लता महेश जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2021 में जायसवाल दंपत्ति ने फ्लैट के नाम पर 22 लख रुपए लिया लेकिन फ्लैट का रजिस्ट्रेशन करने से मुकर गए। जब शैलेश तायडे ने पैसे वापस मांगे तो पति-पत्नी आनाकानी करने लगे। अंत में शैलेश ने कल्याण के कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में जायसवाल दंपत्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शैलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी जायसवाल दंपत्ति की तलाश करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon