फ्लाइंग किस” विवाद पर एमएनएस विधायक ने भाजपा पर बोला हमला

Spread the love

फ्लाइंग किस” विवाद पर एमएनएस विधायक ने भाजपा पर बोला हमला

ध्यान भटकाने के लिए फ्लाइंग किस विवाद छेड़ा गया-राजू पाटिल

शिंदे गुट का पदाधिकारी फेरीवालों से करता है हफ्ता वसूली ?

विधायक का शिंदे गुट पर गंभीर आरोप

कल्याण – संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है। वहीं राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के विधायक राजू पाटिल ने इस विवाद को लेकर सत्ता पक्ष बीजेपी पर कटाक्ष किया है। विधायक राजू पाटिल ने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी यह मैंने नहीं देखा, लेकिन उन्होंने मणिपुर का जो मुद्दा उठाया उसपर बीजेपी के किसी सांसद ने कोई बात नहीं की। बल्कि मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए फ्लाइंग किस का विवाद छेड़ दिया। डोंबिवली में एक मनसे कार्यालय के उदघाटन के उपरांत वह बोल रहे थे।

हॉकर्स को लेकर शिंदे गुट पर गंभीर आरोप

बतादें कि डोंबिवली रेलवे स्टेशन के बाहर फेरीवालों की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। फेरीवालों को लेकर विधायक राजू पाटिल ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना शिंदे गुट पर गंभीर आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि डोंबिवली में शिंदे गुट का एक बड़ा पदाधिकारी फेरीवालों से हफ्ता वसूली करता है, इसलिए फेरीवालों की समस्या जैसी की वैसी बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर हफ्ता उगाही का सबूत भी पुलिस को देंगे। फेरीवालों के मुद्दे को लेकर विधायक ने सत्तापक्ष की जमकर आलोचना की। विधायक पाटिल का यह बयान कल्याण-डोंबिवली की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon