पारिवारिक कलह से तंग महिला नें वाशी ब्रिज से छलांग लगाने का किया प्रयास। ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से महिला को बचाया गया 

Spread the love

पारिवारिक कलह से तंग महिला नें वाशी ब्रिज से छलांग लगाने का किया प्रयास। ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से महिला को बचाया गया 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

नवी मुंबई – नवी मुंबई में गुरुवार को एक महिला वाशी ब्रिज पर चढ़कर समुद्र में कूदने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ब्रिज की रेलिंग लांघकर समुद्र की ओर खड़ी है। वह समुद्र में कूदने की बात कह रही है, लेकिन वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और भीड़ उसे नीचे उतरने के लिए मना रहे हैं। वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी अपनी बातों से महिला का ध्यान भटकाते हैं और मौका मिलते ही उसे पकड़कर ब्रिज से उतार लेते हैं।

ब्रिज से नीचे उतरने के बाद महिला भावुक हो गई। वीडियो में उसे रोते हुए देखा जा सकता है और पुलिसकर्मी उसे संभाल रहे हैं। महिला को बचाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान शिवाजीराव बाचरे, राजू दांडेकर, राठौड़ और तांबे के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पचा चला है कि महिला पारिवारिक कलह से परेशान थी, इसीलिए जान देना चाहती थी। अब सोशल मीडिया यूजर्स पुलिसकर्मियों की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वह मेंटल पेन में थी, इसीलिए वह मरना चाहती थी। उसे बचाने के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon