नाइजीरियन महिला ने जूतों की हिल में छुपाकर लायी करोड़ों का सोना
अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई नें किया गिरफ्तार। महिला के पास से एक करोड़ दस लाख का सोना जब्त
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – डीआरआई नें अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चप्पल और जींस में छिपाकर करोड़ों रुपये का सोना तस्करी करने की कोशिश कर रही एक विदेशी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से ढाई किलो सोना जब्त किया गया है और इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।
गिरफ्तार महिला की पहचान मरियान मोहम्मद नभासीर – 25 के रूप में हुई है और वह नाइजीरिया की रहने वाली है। नभासिर मंगलवार को नाइजीरिया से इथियोपिया होते हुए मुंबई पहुंची थी। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ तो उसे रोककर जांच की गई तो पता चला कि उसकी जींस के बेल्ट और जूते के सोल में खास जगह बनाकर सोना छिपाया गया था। जांच के दौरान उसके पास से 25 सोने की छड़ें और सोने के आभूषण बरामद किये गए। अधिकारी ने बताया कि इसका वजन 2296 ग्राम है और इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।
अधिकारीयों नें सारा सोना जब्त कर महिला के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त किया गया सोना 22 कैरेट का है और सोने की तारों का वजन करीब ढाई किलो है। इस महिला के पास से करीब पांच तोला सोने के आभूषण भी बरामद किये गये हैं। जींस में एक खास जेब बनाई गई थी और उसमें सोना छुपाया गया था। सूत्रों ने बताया कि जूतों में भी सोना छिपा हुआ था। पंचनामा के बाद सोना कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी महिला ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने पहली बार सोने की तस्करी की थी। इस संबंध में सीमा शुल्क विभाग आगे की जांच कर रहा है।