ठाणे पुलिस बल के जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश

Spread the love

ठाणे पुलिस बल के जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश

पारिवारिक विवाद के चलते पिया जहर

निजी अस्पताल में जारी पुलिसकर्मी का इलाज

कल्याण – ठाणे पुलिस बल में कार्यरत एक पुलिसकर्मी ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस जवान ने अपनी जीवनलीला को समाप्त करने का प्रयास किया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से कल्याण शहर में खलबली मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस बल में कार्यरत पुलिसकर्मी विकास माने कल्याण पश्चिम में महात्मा फुले पुलिस क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। आज सुबह पुलिसकर्मी ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी के परिजनों और दोस्तों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं महात्मा फुले पुलिस इस मामले में की जांच करने में जुटी है।

पत्नी के घर वालों पर दबाव बनाने का आरोप

बीते कुछ दिनों से पुलिसकर्मी विकास का पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। पत्नी और उसके मायके वाले पुलिसकर्मी पर दबाव बनाकर उसे धमका रहे थे। इसी से हताश होकर पुलिसकर्मी ने जहर पी लिया और आत्महत्या करने की कोशिश की ऐसा आरोप परिजनों ने पत्नी के घर वालों पर लगाया है। इस प्रकरण की गहन जांच की जाए ऐसी मांग पुलिसकर्मी के परिजनों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon