विपक्ष में रहते हुए भ्रष्टाचारी मल है, लेकिन भाजपा में जाते ही वहीं भ्रष्टाचारी कमल बन जाता है – उद्धव ठाकरे 

Spread the love

विपक्ष में रहते हुए भ्रष्टाचारी मल है, लेकिन भाजपा में जाते ही वहीं भ्रष्टाचारी कमल बन जाता है – उद्धव ठाकरे 

ठाणे के हिंदीभाषि सम्मलेन में राज्य और केंद्र पर बरसे उद्धव ठाकरे, कहा 2024 में भाजपा को नहीं हटाया गया तो देश हाथ से निकल जायेगा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भ्र्ष्टाचारियों को लें जा रही है बुलेट ट्रेन, भाजपा अब भ्रष्ट जनता पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी यदि विपक्ष में है तो वह मल की तरह है,और अगर वही भ्र्ष्टाचारी भाजपा में चला जाता है तो वह कमल हो जाता है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि विश्वगुरु, महाशक्ति के मुखिया जैसे नेता के शासन में मणिपुर में महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, कम से कम उन्हें तो इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से ठाणे स्थित गडकरी रंगायतन रंगमंच पर हिंदी भाषी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने राज्य और केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। ठाकरे नें कहा कि हमने राम मंदिर के लिए कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन राम मंदिर के लिए कोई कानून पारित नहीं किया गया। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए कानून जरूर बना रही है। मैं मोदी या किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हूं, मैं निश्चित तौर पर तानाशाही के ख़िलाफ़ हूं।

उद्धव ठाकरे नें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मुगल बाहरी देशों से भारत आते थे, बाबर भी विदेश से आया था इसीलिए हमने बाबरी मस्जिद गिराई। फिर अंग्रेज आये हमारी कई पीढ़ियाँ अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गईं, लेकिन हम लड़ते रहे और अंततः अंग्रेजों को भी भारत छोड़ना पड़ा। अब हमारे परिवार वाले हमारे सिर पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। अगर 2024 का मौका चूक गया तो माना जाएगा कि ट्रेन चली गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बाद हमारा देश हमारे हाथ से निकल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon