वरिष्ठ पूर्व पार्षद संजय वाघुले ठाणे भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त 

Spread the love

वरिष्ठ पूर्व पार्षद संजय वाघुले ठाणे भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे : आगामी लोकसभा, विधानसभा और महानगर पालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में भाजपा ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें ठाणे महानगर पालिका में भाजपा के वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक संजय वाघुले को ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वाघुले दूसरी बार पार्टी के जिला अध्यक्ष पड़ पर नियुक्त किये गये हैं।

संजय वाघुले ठाणे शहर में नौपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र से पार्षद चुने जाते रहे हैं। उन्होंने ठाणे महानगर पलिका स्थायी समिति के अध्यक्ष, ठामपा मैं गट नेता, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष, नौपाड़ा वार्ड समिति के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है।

ओबीसी कटेगरी के संजय वाघुले माली समुदाय से आते हैं। ठाणे जिला अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे, एडवोकेट संदीप लेले और संजय वाघुले तीन नाम चर्चा में थे। इस बात को लेकर उत्साह था कि जिला अध्यक्ष पद की माला किसके गले पड़ेगी। उन्हें इस पद पर नियुक्त करने से पहले भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने ठाणे पदाधिकारियों और भाजपा से जुड़े दलों से चर्चा की थी, इसके बाद वाघुले की नियुक्ति की गई है। अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे, साथ ही महानगर पालिका के भी चुनाव होंगे इस लिहाज से आगामी चुनावों में वाघुले का कड़ा इम्तेहान होगा। खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे से से आते हैं, अब अजित पवार भी एनडीए में शामिल हो गए हैं। चूंकि शिवसेना, भाजपा और राकांपा एक महागठबंधन के तौर पर सत्ता के भागीदार हैं, इसलिए वाघुले सामने तीनों घटक दलों के उम्मीदवारों के चयन और उनके टिकट वितरण में सामंजस्य बैठने की बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon