केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी। भत्ता 34 से 8 फीसदी बढ़कर अब 42 फीसदी किया गया

Spread the love

केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी। भत्ता 34 से 8 फीसदी बढ़कर अब 42 फीसदी किया गया

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – केंद्र सरकार समेत अब राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, क्योंकि सरकार ने अब उनकी वेतन वृद्धि का फैसला किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाल महंगाई भत्ता अब 38 फीसदी से बढाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। अब से इसका लाभ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा, जिससे सरकारी कर्मचारियों को अधिक वेतन वृद्धि मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में एक सरकारी निर्णय जारी किया गया है, जिससे राज्य सरकार के कर्मचारीयों और अन्य पात्र कर्मचारियों को सरकार के इस निर्णय से लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा 3 अप्रैल 2023 को महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोत्तरी को अब महाराष्ट्र सरकार ने भी लागु कर दिया है।

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद राज्य सरकारों द्वारा भी इस बढ़ोत्तरी को लागु किया गया है। जुलाई 2021 में केंद्र सरकार ने लंबी अवधि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था, फिर अक्टूबर में इसे 3 फीसदी और बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया था। मार्च 2022 में सरकार द्वारा फिर से कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था। अब वही महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon