औरंगजेब के साथ प्रकाश आम्बेडकर और उद्धव ठाकरे की तस्वीर पर मचा कोहराम

Spread the love

औरंगजेब के साथ प्रकाश आम्बेडकर और उद्धव ठाकरे की तस्वीर पर मचा कोहराम

पुलिस ने लॉ एन्ड आर्डर का हवाला देते हुए तत्काल हटाए पोस्टर। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुटी मुंबई पुलिस

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार की आधीरात उद्धव ठाकरे और बहुजन समाज अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के पोस्टर औरंगजेब के साथ लगाए गए। होर्डिंग पर मराठी में लिखा गया कि प्रकाश आंबेडकर औरंगजेब की धुन पर नाच रहे हैं और उद्धव ठाकरे इसका समर्थन कर रहे हैं।

दरअसल उद्धव गुट के सहयोगी प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को संभाजीनगर में औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाए थे। इन पोस्टर्स को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि औरंगजेब के लिए उद्धव का नया लगाव देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुत्व के साथ समझौता कर रहे हैं, उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज कभी माफ नहीं करेंगे।

मुंबई पुलिस ने बताया कि यह पोस्टर रात को लगाए गए थे। इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन्हें किसने लगाया। अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश हुई, तो इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल पोस्टर हटा दिए गए हैं।

उद्धव गुट महाराष्ट्र सरकार पर ये आरोप लगा रहा है कि सरकार ने उद्धव और उनके परिवार की सिक्योरिटी घटा दी है। इसे लेकर संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि बात चाहे ED की रेड की हो या फिर उद्धव परिवार की सिक्योरिटी कम करने की, सत्ता पक्ष की तरफ से ये सारी कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है।

राउत ने कहा कि ये सब राजनीति से प्रेरित है। ऐसा करने वालों को इसका फल भी मिलेगा। भाजपा ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकती है, हम पर गोली चला सकती है, हमें जेल में डाल सकती है। उद्धव की सुरक्षा कम करने के आरोपों को लेकर दीपक केसरकर ने कहा कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा कम नहीं की गई है।

इसे लेकर राज्य गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि सिक्योरिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्हें अब भी Z सिक्योरिटी मिल रही है। लेकिन जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उन्हें कुछ अतिरिक्त सुरक्षा दी गई थी, उसे हटाया गया है। आदित्य ठाकरे वर्ली से विधायक हैं, उन्हें Y सिक्योरिटी मिली हुईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon