संगठन में लोगों को जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता – इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मुथा

Spread the love

संगठन में लोगों को जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता – इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मुथा

राहुल गांधी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में होम-हवन के बाद प्रदेश कार्यालय का उदघाटन

कल्याण – कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में इंटक कांग्रेस की ओर से कल्याण में कई कार्यक्रम किए गए। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मुथा ने राहुल गांधी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में होम-हवन करने बाद प्रदेश कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर इंटक के प्रदेश महासचिव राजन भोसले, कांग्रेसी नेता एवं मुंबई के पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, डा.डी.एस.पालीवाल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनारायण (मुन्ना) पंडित, कमलादेवी महाविद्यालय के चेयरमैन सदानन्द (बाबा) तिवारी, संदीप नहरी, जयदीप सानप, राजा जाधव, युवानेता अविनाश मुथा एवं माया कटारिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। बतादें कि अभी हाल ही में पार्टी हाई कमान ने प्रकाश मुथा को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष चुना है। प्रदेश कार्यालय के उदघाटन के उपरांत जनमानस को संबोधित करते हुए मुथा ने कहा कि इंटक के माध्यम से गरीब मजदूरों एवं कामगारों की हरेक समस्या सुलझाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में लोगों को जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह में आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए मुथा ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना है और इसके लिए आप सभी का साथ एवं सहयोग जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon