पटरी से उतरी लोकल, रविवार की छुट्टि पर लगा अंकुश 

Spread the love

पटरी से उतरी लोकल, रविवार की छुट्टि पर लगा अंकुश 

अम्बरनाथ में खाली लोकल का एक पहिया पटरी से उतरा। कल्याण – कर्जत के बीच लोकल सेवा घंटों बाधित रही 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण : रेलवे में आए दिन हादसों का सिलसिला जारी है और यात्रियों का सफर असुरक्षित होता जा रहा है। रविवार सुबह अंबरनाथ में डाउन दिशा की ओर जा रही लोकल का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। नतीजतन, कल्याण-कर्जत की ओर जाने वाली लोकल सेवाएं बाधित हो गई। इसलिए डाउन कल्याण से बदलापुर सेक्शन को ब्लॉक लिया गया और अप दिशा में कर्जत-कल्याण सेक्शन को चलाया गया। इस बीच मध्य रेलवे प्रशासन ने बताया कि लोकल खाली होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

रविवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर अंबरनाथ में साइडिंग में खाली लोकल कोच का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद लोकल पहिए को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया। इस घटना के कारण कल्याण और कर्जत के बीच लोकल सेवा बाधित हो गई। साथ ही डाउन एलटीटी-विशाखापत्तनम को अंबरनाथ में रोक दिया गया। साथ ही एक डाउन बदलापुर और अंबरनाथ लोकल उल्हासनगर में रुकी रही, इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छुट्टियां मनाने बाहर गए यात्रियों को खासी परेशानी हुई। लोकल डीरेल की घटना के चलते उनकी यात्रा की योजना पूरी तरह से बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon