मुंबई लोकल भी सुरक्षित नहीं, चलती लोकल में 20 वर्षीय युवती से रेप

Spread the love

मुंबई लोकल भी सुरक्षित नहीं, चलती लोकल में 20 वर्षीय युवती से रेप

आरपीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त जाँच के बाद आरोपी 40 वर्षीय युवक गिरफ्तार। मस्जिद और सीएसटीएम के बीच हुईं घटना 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक 40 साल के शख्स द्वारा मुंबई लोकल ट्रेन में 20 साल की लड़की से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने चलती लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में लड़की के साथ बलात्कार किया। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। उक्त वारदात मस्जिद और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) स्टेशनों के बीच सुबह 7:26 बजे हुईं। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अकेले सफर कर रही थी, समझा जा रहा है कि उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के गिरगांव की रहने वाली युवती नवी मुंबई के बेलापुर की ओर परीक्षा देने के लिए लोकल ट्रेन से जा रही थी। घटना के बाद लड़की ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। जब आरपीएफ और मुंबई पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की तो मस्जिद स्टेशन लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उस व्यक्ति की पहचान की गई।

इस बीच घटना के आठ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है जिस पर बलात्कार के आरोप के साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड ली गई है। मुंबई पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon