मुंबई में मनसे अध्यक्ष ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन 

Spread the love

मुंबई में मनसे अध्यक्ष ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन 

केक पर बने औरंगजेब की काटी गर्दन और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर पर लगाया क्रॉस का निशान 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर मुगल शासक औरंगजेब और लाउडस्पीकर की तस्वीर वाला केक काटा। उन्होंने केक पर औरंगजेब की गर्दन वाली जगह पर चाकू चलाया और लाउड स्पीकर को क्रॉस कर दिया।

राज ठाकरे के 55वें जन्मदिन पर उनके समर्थके ये केक लेकर उनके घर पहुंचे थे। महाराष्ट्र में औरंगजेब की तस्वीर को लेकर कुछ दिन पहले हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद मनसे के समर्थकों ने भी मुंबई में औरंगजेब का पुतला फूंका था। राज ठाकरे औरंगजेब के खिलाफ बोलते आए हैं। वे मस्जिद से लाउडस्पीकर में अजान पढ़े जाने के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं।

8 जून को कोल्हापुर और अहमदनगर में कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। दूसरे दिन कुछ लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद हिंसा भड़की। फिर दो समुदाय में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। कोल्हापुर में तो पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे। इसके अलावा धारा 144 लगाई गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया था।

लाठीचार्ज की वजह से कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। जिसमें दो लोग जख्मी हुए थे और पचास गाड़ियों और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें से 2 नाबालिग थे। इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon