शिवसेना युबीटी के शाखा पर हमला, 4 अज्ञात लोगों ने शाखा प्रमुख की पिटाई किया 

Spread the love

शिवसेना युबीटी के शाखा पर हमला, 4 अज्ञात लोगों ने शाखा प्रमुख की पिटाई किया 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

डोंबिवली – डोंबिवली पश्चिम के भावे हॉल के पास शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की शाखा पर रविवार शाम चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। शाखा प्रमुख राजेश बलराम पाटिल – 50 ने शाखा पर हुए हमले की शिकायत विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सेवानिवृत्त राजेश पाटिल उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के स्थानीय शाखा प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं। रविवार शाम के करीब जब राजेश पाटिल शाखा में बैठे थे तो उनकी शाखा के सामने वाहनों की भीड़ लग गई। शाखा के बाहर एक अजनबी व्यक्ति सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। राजेश पाटिल ने उनसे कार को आगे खड़ा करने और सड़क के किनारे से हटकर फोन पर बात करने का अनुरोध किया। इस बात पर भड़के उस व्यक्ति ने मुझसे यह बोलने वाले तुम कौन होते हो यह कहकर गालीगलौज करने लगा। अज्ञात व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ शाखा के पास पहुंचा और इन चारों ने मिलकर शाखा प्रमुख राजेश पाटिल को लात घूंसों से जमकर पीटा। फिर उनके कपड़े फाड़ दिए। इस पिटाई में शाखा प्रमुख राजेश पाटिल घायल हो गए। पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गए। विष्णुनगर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon