जैसा बॉस वैसा कार्यकर्ता : वैशाली दरेकर की मिमिक्री पर सांसद शिंदे का पलटवार

जैसा बॉस वैसा कार्यकर्ता : वैशाली दरेकर की मिमिक्री पर सांसद शिंदे का पलटवार

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण लोकसभा से उद्धव गुट की प्रत्याशी वैशाली दरेकर ने अंबरनाथ में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद श्रीकांत शिंदे की मिमिक्री की थी। जिस पर पलटवार करते हुए शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वैशाली दरेकर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जैसा बॉस है वैसा कार्यकर्ता है। जो बॉस सिखाता है कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों को वही करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद उनके पास यही काम रह जाएगा।

महायुती का सीट बंटवारा जल्द ही-

शुक्रवार को पुसमा संगठन के सेमिनार में शामिल होने के बाद सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर महायुती में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा चर्चा के बाद आगामी दो दिन में बीजेपी शिवसेना और राष्ट्रवादी की सीट शेयरिंग घोषित की जाएगी। बतादें कि पुसमा अर्थात प्राइवेट अनएडेड स्कूल मैनेजमेंट असोसिएशन द्वारा शिक्षक सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें बिना अनुदानित निजी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को टीचिंग स्किल बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। इस सेमिनार में शामिल हुए सांसद श्रीकांत शिंदे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की 48 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुती 45 प्लस सीटें जीतकर मोदी जी के हाथ मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon