भाजपा विधायक की गोलियों से घायल महेश गायकवाड़ के स्वास्थ्य में सुधार। ज्यूपिटर अस्पताल के आईसीयू से जनरल वार्ड में किये गये शिफ्ट

Spread the love

भाजपा विधायक की गोलियों से घायल महेश गायकवाड़ के स्वास्थ्य में सुधार। ज्यूपिटर अस्पताल के आईसीयू से जनरल वार्ड में किये गये शिफ्ट

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे – कल्याण पूर्व से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए शिवसेना शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ का इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है। पिछले तेरह दिनों से गंभीर हालत में चल रहे महेश गायकवाड़ की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें गहन चिकित्सा इकाई से निकालकर इलाज के लिए जनरल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया है।

विधायक गणपत गायकवाड और महेश गायकवाड के बीच वडरली में जमीन को लेकर शिफ्ट चल रहा था। विधायक गायकवाड़ और एक साझेदार कंपनी ने पच्चीस साल पहले वडरली गांव के एक ग्रामीण की जमीन खरीदी थी। लेन-देन पूरा होने के बाद, राजस्व विभाग में शामिल लोगों के नामों को उल्लेखित किया गया। विधायक गणपत गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ लेनदेन को पूरा होने से रोकने के लिए जमीन मालिक को उकसा रहे थे। कई महीनों से चली आ रही इस उलझन को सुलझाने के लिए हिललाइन पुलिस ने पहल की और इस केस को सुलझाने की कोशिश किया।

तेरह दिन पहले जब विधायक गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ हिललाइन पुलिस स्टेशन में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हॉल में एक साथ बैठे थे, तभी विधायक गायकवाड़ ने अचानक महेश पर छह गोलियां चलाईं और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा महेश के साथी राहुल पाटिल को भी दो गोलियां मारी गईं। पहले दो दिनों तक महेश गायकवाड़ की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुईं थी, उन्हें इलाज के लिए ठाणे स्थित ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद महेश का ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोलियां निकालीं गई। पिछले तेरह दिनों से महेश का ज्यूपिटर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा था। अब उनकी हालत में सुधार होने के चलते अस्पताल प्रशासन ने उन्हें गहन चिकित्सा इकाई से सामान्य इकाई में स्थानांतरित कर दिया है। महेश के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कल्याण पूर्व के कई संगठनों और धार्मिक संगठनों ने होमहवन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon