मुंबई पुलिस की असफलता या अपराधियों के बुलंद हौंसले?

Spread the love

मुंबई पुलिस की असफलता या अपराधियों के बुलंद हौंसले?

कालबादेवी में अज्ञात बदमाशों ने दीनदहाड़े व्यापारी को घर में बंधक बनाकर लुटे 55 लाख रूपये। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जाँच में जुटी एल. टी. मार्ग पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक गिनी जाती है। लेकिन इसके बावजूद यहां अपराधियों के बुलंद हौसलों के चलते अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां की पुलिस और प्रशासन अपराध और अपराधियों को रोकने के तमाम दावे करती है लेकिन वह केवल दावे ही साबित हो रहे हैं। अब शहर के दक्षिण मुंबई के कालाबादेवी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी को उसके ही घर में बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के कालाबादेवी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी को उसके घर में ही बंधक बनाया गया और फिर तिजोरी से 55 लाख रुपए लूट लिए गए। सूत्रों ने बताया की यह घटना कालाबादेवी के आदित्य हाईट्स बिल्डिंग की है। व्यापारी जब घर पर अकेला ही था तभी चार अज्ञात लोग उसके घर में जबरन घुस गये। चारों आरोपियों ने पहले व्यापारी की जमकर पिटाई की और फिर उसे बंधक बनाया, इसके बाद उसकी तिजोरी पर हाथ साफ किया जिसमे 55 लाख रुपये थे।

पैसे लूटने के बाद आरोपी वहां से आराम से फरार हो गये। यह घटना रविवार की है घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने व्यापारी द्वारा दिए गये बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में एल. टी.मार्ग पुलिस ने अज्ञात लोगों में ख़िलाफ़ IPC की धारा 454, 392, 341, और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाक़े में मौजूद सभी सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon